दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 शिमला प्रदेश उच्च न्यायालय के सख्त निर्देशों के बाद एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड ने दिल्ली-शिमला-दिल्ली हवाई सेवा आज से दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। यह उड़ानें सप्ताह में छह दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित की जाएंगी।
सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर 8:35 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी की उड़ान शिमला से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शनिवार को उड़ान सुबह 7:50 बजे दिल्ली से रवाना होकर 9:05 बजे शिमला पहुंचेगी, जबकि वापसी दोपहर 12:00 बजे शिमला से होकर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रविवार को फ्लाइट सुबह 6:20 बजे दिल्ली से रवाना होकर 7:35 बजे शिमला पहुंचेगी और वापसी सुबह 8:00 बजे शिमला से होकर 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।इसके अलावा शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा 11 मई से शुरू होगी। यह सेवा सप्ताह में पांच दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान सुबह 9:00 बजे शिमला से रवाना होकर 9:50 बजे धर्मशाला पहुंचेगी, जबकि वापसी की फ्लाइट सुबह 10:15 बजे धर्मशाला से उड़ान भरकर 11:05 बजे शिमला पहुंचेगी। शनिवार को उड़ान सुबह 9:30 बजे शिमला से रवाना होकर 10:20 बजे धर्मशाला पहुंचेगी और वापसी 10:45 बजे धर्मशाला से होकर 11:35 बजे शिमला पहुंचेगी।