दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-24 और सेक्टर-29 में जल्द ही दो नए आधुनिक कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे। नगर निगम ने इन परियोजनाओं की प्रक्रिया तेज कर दी है और टेंडर प्रक्रिया अब तकनीकी मूल्यांकन के चरण में पहुंच गई है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।सेक्टर-24 में बनने वाले कम्युनिटी सेंटर पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह भवन खाली पड़ी जमीन पर बनाया जाएगा, जिसमें बेसमेंट पार्किंग के साथ ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर की सुविधा होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए तीन कंपनियों ने बोली लगाई है।वहीं सेक्टर-29 में करीब 20 साल पुरानी जर्जर इमारत को गिराकर नया भवन तैयार किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8 करोड़ रुपये है। नया भवन ग्राउंड प्लस टू मॉडल पर बनेगा और इसमें सरफेस पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए दो कंपनियों ने बिड जमा की है।नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इन कम्युनिटी सेंटरों में केवल शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यक्रम ही नहीं होंगे, बल्कि लोगों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी, सोशल फंक्शन हॉल और अत्याधुनिक जिम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।नगर निगम के लिए कम्युनिटी सेंटर आय का अहम स्रोत हैं। वर्तमान में शहर में 56 कम्युनिटी सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनसे बुकिंग के जरिए निगम को अच्छा राजस्व प्राप्त होता है।फोटो कैप्शन: सेक्टर-39 स्थित कम्युनिटी सेंटर की तर्ज पर नए सेंटर विकसित किए जाएंगे।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026