दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 अमृतसर बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta शनिवार रात Golden Temple पहुंचीं, जहां उन्होंने माथा टेककर वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की। प्रीति जिंटा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी निभाई। उन्होंने संगत को लंगर वितरित किया और सेवा भावना के साथ गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “वाहेगुरु जी का बुलावा आया था, इसलिए हम यहां आए हैं।उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उनकी आईपीएल टीम Punjab Kings का अहम मुकाबला है और वह टीम की जीत के लिए अरदास करने पहुंची हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।इस दौरान प्रीति जिंटा ने टीम के कप्तान Shreyas Iyer का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से “सरपंच” बुलाते हैं, जो टीम के लिए गर्व की बात है। प्रीति जिंटा ने पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं का समर्थन और प्यार देने के लिए धन्यवाद भी किया।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026