दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शराब की दुकानों को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यभर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। ये सभी दुकानें पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में संचालित हो रही थीं। सरकार ने अधिकारियों को अगले दो सप्ताह के भीतर इन दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।राज्य सरकार के मुताबिक, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) फिलहाल पूरे राज्य में 4,765 शराब की दुकानें संचालित करता है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने राज्यभर में विशेष सर्वे अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्थित शराब की दुकानों की पहचान करना था।सर्वे में सामने आया कि 276 शराब की दुकानें पूजा स्थलों के पास स्थित हैं। वहीं 186 दुकानें स्कूलों और कॉलेजों के नजदीक पाई गईं, जबकि 255 दुकानें बस स्टैंडों के करीब संचालित हो रही थीं। जांच के बाद कुल 717 दुकानों को बंद करने के लिए चिन्हित किया गया।अधिकारियों के अनुसार, सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब की दुकानों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करना है। लंबे समय से लोग धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस अड्डों के पास शराब की दुकानों को लेकर चिंता जता रहे थे। सरकार का मानना है कि इस फैसले से आम जनता की शिकायतों का समाधान होगा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व अनुशासन बेहतर होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

टोंक के गहलोद में हुए खूनी संघर्ष का खुलासा, पुलिस ने फरार 6 आरोपियों को दबोचा

राजस्थान 2 जनवरी(दैनिक खबरनामा)टोंक जिले के पीपलू थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम…
Share to :

SC/ST एक्ट खत्म कराने को आंदोलन का ऐलान, सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के बरेली के…
Share to :

पी एस एल पर आईपीएल का असर भारी, विदेशी खिलाड़ी पीछे हटे, पीसीबी की बढ़ी चिंता

दैनिक खबरनामा 23 मार्च 2026 Pakistan Super League (पीएसएल) का 11वां सीजन…
Share to :

दिल्ली में सरकारी कॉलोनियों का मेगा रीडेवलपमेंट बिना सरकारी खर्च के बनेंगे 21 हजार नए फ्लैट

नई दिल्ली 7 मार्च (दैनिक खबरनामा) केंद्र सरकार दिल्ली की सात पुरानी…
Share to :