दैनिक खबरनामा ब्यूरो, भुज : अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात के कच्छ जिले में स्थित खवड़ा में विशाल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू कर देश के ग्रीन एनर्जी मिशन को नई दिशा दी है। 3.37 गीगावाट घंटे क्षमता वाला यह प्रोजेक्ट चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज सिस्टम माना जा रहा है।
कंपनी के अनुसार इस अत्याधुनिक सिस्टम में अतिरिक्त बिजली को बड़े पैमाने पर स्टोर किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर शहरों व उद्योगों को सप्लाई दी जा सकेगी। महज 10 महीनों में तैयार हुए इस प्रोजेक्ट को भारत की ऊर्जा क्रांति में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह सिस्टम पूरे गोवा राज्य या चंडीगढ़ और इंदौर जैसे बड़े शहरों को 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है। इसके अलावा यह 1.2 करोड़ एलईडी बल्बों को लगातार 10 घंटे तक जलाए रखने जितनी ऊर्जा स्टोर कर सकता है।
खवड़ा में बन रहा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट आकार में भी बेहद विशाल है। करीब 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह प्रोजेक्ट फ्रांस की राजधानी पेरिस से लगभग पांच गुना बड़ा बताया जा रहा है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें से 9.9 गीगावॉट क्षमता पहले ही चालू हो चुकी है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि बैटरी स्टोरेज सिस्टम भविष्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे सौर और पवन ऊर्जा जैसी हरित ऊर्जा को लगातार उपलब्ध कराना आसान होगा और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ओडिशा बनेगा सेमीकंडक्टर विनिर्माण का नया केंद्र, 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा

उन्नत चिप प्रौद्योगिकी और पैकेजिंग इकाई से हजारों कुशल रोजगार सृजित होने…
Share to :

अब मिनटों में मिलेगा पीएफ का पैसा, नई सुविधा से सीधे बैंक खाते में होगा ट्रांसफर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 30 मई : ईपीएफओ जल्द ही अपने…
Share to :

YouTube का बड़ा कदम ! अब ऑटोमैटिक डिटेक्ट होंगे AI वीडियो, शॉर्ट्स और लॉन्ग वीडियो पर दिखेगा लेबल

नई दिल्ली। इंटरनेट पर, खासकर YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर AI-जेनरेटेड वीडियो बड़े…
Share to :

राजधानी में बड़ी आतंकी साजिश विफल, नौ संदिग्ध गिरफ्तार; कई संवेदनशील ठिकाने थे निशाने पर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | नई दिल्ली, 30 मई : राजधानी दिल्ली में संभावित…
Share to :