दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़ 28 मई :   पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 29 और 30 मई को पंजाब और चंडीगढ़ के 51 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

बीते 24 घंटों में तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक चल रहा है। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए साफ पेयजल और छायादार आरामगाह की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही चाय, कॉफी, शराब और ज्यादा चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक्स से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अरब सागर, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :