दक्षिण भारतीय सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। निर्देशक जीतू जोसफ की इस क्राइम थ्रिलर ने रिलीज के छठे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए लगभग 13.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 171 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इनमें से लगभग 51 करोड़ रुपये केवल केरल से आए हैं, जबकि भारत के अन्य राज्यों से फिल्म ने करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई की है।

ईद-उल-अजहा की छुट्टियों का फायदा फिल्म को बुधवार और गुरुवार को मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म अपने पहले सप्ताह के अंत तक 190-195 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।

इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ तेजी से 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म दूसरे शुक्रवार तक यह उपलब्धि हासिल कर सकती है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या मोहनलाल की यह फिल्म मंजुम्मेल बॉयज, L2: इम्पुरान और लोकह चैप्टर 1 : चंद्रा जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट बन पाएगी या नहीं।

‘दृश्यम 3’ का प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (वर्ल्डवाइड)

दिन कमाई
पहला दिन 43.30 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 34.15 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 35.30 करोड़ रुपये
चौथा दिन 29.50 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 15.30 करोड़ रुपये
छठा दिन 13.45 करोड़ रुपये (अनुमानित)

कुल कमाई: 171 करोड़ रुपये

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

सुरों के जादूगर पंचम दा को संगीतमय सलाम, चंडीगढ़ में सजेगी यादगार संगीत संध्या

नंद एंटरटेनमेंट्स, ज़ीरकपुर के संस्थापक एवं आयोजक नंदकिशोर, जो 28 जून को…
Share to :

मातृभूमि’ में दिखेगा सैनिक का अनदेखा दर्द! सलमान खान ला रहे हैं जंग नहीं, जज्बातों की कहानी

दैनिक खबरनामा एंटरटेनमेंट डेस्क | मुंबई, 2 जून : बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan…
Share to :

‘कॉकटेल 2’ में फिर छलकेगा प्यार, दोस्ती और धोखे का जाम! शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी मचाएगी रोमांस का तूफान

दैनिक खबरनामा| ब्यूरो. मुंबई। 03 जून  2026. बॉलीवुड के रोमांटिक ड्रामा प्रेमियों…
Share to :