कहा: अमृतसर में पुलिस मुलाजिम की हत्या का आतंकवादियों द्वारा वीडियो जारी करना चिंताजनक

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 28 मई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि अमृतसर में एक एएसआई की हत्या से संबंधित बताए जा रहे वीडियो फुटेज को आतंकवादियों द्वारा जारी करना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए खतरे की घंटी है और अफसोस जताया कि जिम्मेदार लोग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर और डरावना मामला है कि आतंकवादियों ने पहले ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिस मुलाजिम की हत्या की, फिर उसका वीडियो बनाया और आखिरकार उसे सार्वजनिक रूप से जारी भी कर दिया।

उन्होंने अफसोस जताया कि पंजाब पुलिस पहले इस घटना को आतंकवाद से जुड़ा मानने से इनकार कर रही थी। उनका कहना था कि अगर यह वीडियो फुटेज सामने नहीं आती, तो पुलिस कभी भी इसे आतंकवादी घटना के रूप में स्वीकार नहीं करती।

वड़िंग ने गुरदासपुर क्षेत्र में पहले हुए दो पुलिस कर्मियों की हत्याओं का हवाला देते हुए कहा कि इससे साफ है कि आतंकवादियों ने अब अपनी मर्जी से हमारे पुलिस मुलाजिमों को निशाना बनाने की क्षमता हासिल कर ली है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि यह पंजाब की अमन-शांति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब आतंकवाद के एक और काले दौर को बर्दाश्त नहीं कर सकता और राज्य व केंद्र सरकारों से अपील की कि देर होने से पहले ही इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लांडरा चौक के पास सरिया से भरे ट्रक की लूट का पर्दाफाश

पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पुलिस ने लांडरा…

बलजिंदर सिंह बंटी बने पंजाब राज्य वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन, वन परिसर मोहाली में संभाला पदभार

पंजाब 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब राज्य वन विकास निगम (पी.एस.एफ.डी.सी.)…

हरभजन सिंह के बयान पर बवाल, ‘हटाने की मांग’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 जालंधर Harbhajan Singh (भज्जी) इन दिनों Indian…

बिजली कटौती पर भड़के किसान मानसा में दफ्तर घेराव, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 1026 पंजाब के मानसा और बुढलाडा में लगातार…