पंजाब 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब राज्य वन विकास निगम (पी.एस.एफ.डी.सी.) को नया नेतृत्व मिल गया है। बलजिंदर सिंह बंटी ने आज सेक्टर-68, मोहाली स्थित वन परिसर में निगम के वाइस चेयरमैन के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक और रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से मौजूद रहे।पदभार ग्रहण समारोह के दौरान वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि यह नियुक्ति राज्य में वन संरक्षण, पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने के प्रयासों को और मजबूती देगी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बलजिंदर सिंह बंटी विभाग के विकास-केंद्रित एजेंडे को नई दिशा देंगे।कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति जमीनी स्तर से जुड़े एक समर्पित कार्यकर्ता के योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है,जो वन विकास निगम के कार्यों को और प्रभावी बनाएगी।पदभार संभालने के बाद बलजिंदर सिंह बंटी ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और राज्य में वन संरक्षण व विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।इस अवसर पर पंजाब गऊ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन कीमती भगत, पंजाब राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राकेश पुरी, मुख्य वन्यजीव वार्डन बसंता राज कुमार तथा ए.पी.सी.सी.एफ. एवं सी.ई.ओ. (पनकैंपा) सौरभ गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :