राजस्थान 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बसवा उपखण्ड के मेघमाला क्षेत्र में हीरोज क्लब बसवा के तत्वावधान में 27 दिसंबर से आयोजित ओपन सेमी शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का समापन 28 दिसंबर को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने भाग लेकर अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीराम खिलाड़ी मीणा, कस्टम अधिकारी रहे। उन्होंने विजेता डीएसबी क्लब दौसा के खिलाड़ियों को ₹11,000 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता मेजबान हीरोज क्लब बसवा के खिलाड़ियों को ₹5,100 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी गई। वहीं तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर क्रमशः दिवाकर टीम और कैरवावाल टीम के खिलाड़ियों को ₹1,100-₹1,100 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भुनेश कुमार मथुरिया को बेस्ट शूटर और गौरव जांगिड़ (दौसा) को बेस्ट नेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :