दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 13 जून: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी ने शनिवार को सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) को हटाने की वकालत करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार देश के किसी भी हिस्से से इस कानून को समाप्त करने का फैसला करती है, तो इसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर से होनी चाहिए।

गौरतलब है कि दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि एक राज्य को छोड़कर पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र से AFSPA को पूरी तरह हटाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि उग्रवाद में कमी आने और कानून-व्यवस्था में सुधार के चलते यह फैसला संभव हो पाया है।

श्रीनगर स्थित शेरे-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नासिर असलम वानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार को न केवल उम्मीद है, बल्कि उसकी स्पष्ट इच्छा भी है कि AFSPA हटाने की प्रक्रिया में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार दावा करती रही है कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में AFSPA को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। वानी ने कहा कि प्रदेश के लोग भी लंबे समय से इस कानून को हटाने की मांग करते आ रहे हैं।

AFSPA अशांत घोषित क्षेत्रों में तैनात सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार और कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। जम्मू-कश्मीर में यह कानून लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बना हुआ है। प्रदेश के कई राजनीतिक दल भी अपने चुनावी घोषणापत्रों में AFSPA हटाने का वादा करते रहे हैं।

वानी के इस बयान के बाद एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में AFSPA को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राजौरी में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 16 गोवंशीय पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो वाहन जब्त

दैनिक खबरनामा । राजौरी, 23 जून :  अवैध पशु तस्करी के खिलाफ…

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…

जम्मू के शिव मार्केट में भीषण आग ने छीना आशियाना, दुकान से 10 परिवार पलते थे, 35 साल की मेहनत खाक

दैनिक खबरनाशा। जम्मू, 26 अक्टूबर: शिव मार्केट में लगी भीषण आग ने…

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय का कड़ा निर्देश, अब चेहरे से होगी हाजिरी, एंट्री-एग्जिट मिस करने पर नहीं मिलेगा वेतन

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 8 जुलाई: जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों की…