चंडीगढ़। शहर में बढ़ते अपराधों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेक्टर-11 में एक कैशियर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के दो दिन के भीतर ही मौलीजागरां क्षेत्र में एक और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

रविवार को मौलीजागरां के विकास नगर में कुछ हमलावरों ने एक युवक, जिसे स्थानीय लोग तोता के नाम से जानते थे, पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात में तोता के साथ मौजूद उसका दोस्त आकाश भी हमलावरों का निशाना बना। उस पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 10 से 12 हमलावरों ने दोनों युवकों को घेरकर उन पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आकाश को अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हमले के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :