दैनिक खबरनामा। जम्मू, 16 जून:  देशभर में रविवार को आयोजित होने वाली RE-NEET 2026 परीक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रदेशभर से करीब 50 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

नीट परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए री-नीट आयोजित की जा रही है। परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने री-नीट के नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नए एडमिट कार्ड में कई उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी दोबारा अवश्य जांच लें।

जम्मू में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्र

री-नीट परीक्षा के लिए जम्मू जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, निगरानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड सहित सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :