दैनिक खबरनामा | मोहाली, 3 नवंबर 2026. जालंधर में लीग मुकाबलों के सफल आयोजन के बाद अब हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार है। चार नवंबर को यहां दो सेमीफाइनल और पांचवें स्थान के लिए मुकाबला खेला जाएगा। खास बात यह है कि ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबले की मेजबानी करेगा। पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट के तहत मोहाली में भी पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब को पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर मिला है। टूर्नामेंट के लीग चरण में भारत ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जापान दूसरे, मलेशिया तीसरे, दक्षिण कोरिया चौथे, चीन पांचवें और बांग्लादेश छठे स्थान पर रहा।

चार नवंबर को दिन का पहला मुकाबला दोपहर 2 बजे चीन और बांग्लादेश के बीच पांचवें स्थान के लिए खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल शाम 4:30 बजे जापान और मलेशिया के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे भारत और दक्षिण कोरिया के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल के विजेता पांच नवंबर को मोहाली में होने वाले फाइनल में भिड़ेंगे, जबकि हारने वाली टीमों के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक आठ संस्करण आयोजित हो चुके हैं। भारत ने सबसे अधिक छह बार फाइनल में जगह बनाई है और पांच बार खिताब जीता है, जिसमें एक संयुक्त जीत भी शामिल है। भारत एक बार उपविजेता भी रहा है। जापान दो बार फाइनल में पहुंचा है, जबकि दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन एक-एक बार फाइनल खेल चुके हैं। इस बार भारत सातवीं बार, जापान तीसरी बार और दक्षिण कोरिया व मलेशिया दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के लिए मैदान में उतरेंगे। भारत अब तक पांच और दक्षिण कोरिया एक बार खिताब जीत चुका है। जापान दो बार और मलेशिया एक बार उपविजेता रहा है।

मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने अपने सभी पांचों लीग मुकाबले जीतकर अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। जापान ने तीन मैच जीते और एक ड्रॉ खेला, जबकि मलेशिया ने तीन और दक्षिण कोरिया ने दो मुकाबले जीते हैं। चीन के दो और बांग्लादेश का एक मैच ड्रॉ रहा है।

गोल करने के मामले में भी भारत सभी टीमों से आगे रहा है। भारतीय टीम ने अब तक 34 गोल किए हैं, जबकि मलेशिया ने 17, दक्षिण कोरिया और चीन ने 10-10, जापान ने नौ और बांग्लादेश ने दो गोल किए हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह नौ गोल के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं। मलेशिया के अबू कमाल अजराई पांच गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत के दिलप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह तथा चीन के बेनहाई चेन ने चार-चार गोल किए हैं। भारत के मंदीप सिंह, अभिषेक और जुगराज सिंह, दक्षिण कोरिया के डैन सन, जापान के केंटारो फुकुदा और मलेशिया के अजीमुद्दीन तीन-तीन गोल कर चुके हैं।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हुई थी। अब टूर्नामेंट का फाइनल पांच नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :