दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 17 जून : जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिला पुलिस ने मीडिया संस्थानों, समाचार पोर्टलों, सोशल मीडिया हैंडलर्स, स्वतंत्र पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के प्रकाशन एवं प्रसारण में विशेष सावधानी बरतने को कहा है तथा नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पुलिस के अनुसार अधिकारियों, सुरक्षा बलों, एस्कॉर्ट टीमों, सुरक्षा तैनाती और अन्य आधिकारिक गतिविधियों से संबंधित ऐसी तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड, प्रकाशित या प्रसारित नहीं किए जाने चाहिए, जिनसे संवेदनशील परिचालन (ऑपरेशनल) जानकारी सार्वजनिक होने की आशंका हो।

एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि ऐसी किसी भी सामग्री को साझा करने से बचा जाए, जिससे सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती की संख्या और स्वरूप, प्रवेश एवं निकासी प्रबंधन, वाहन काफिले और एस्कॉर्ट व्यवस्था, संचार उपकरणों, कमांड पोजिशन या संवेदनशील ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की पहचान और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी उजागर होती हो।

पुलिस ने कहा कि बिना अनुमति इस प्रकार की सामग्री का प्रकाशन सुरक्षा प्रबंधों को प्रभावित कर सकता है, सुरक्षा कर्मियों को जोखिम में डाल सकता है और असामाजिक या शत्रुतापूर्ण तत्वों को सुरक्षा रणनीतियों का विश्लेषण कर नुकसान पहुंचाने का अवसर दे सकता है।

हालांकि, सार्वजनिक कार्यक्रमों और आधिकारिक आयोजनों की मीडिया कवरेज का स्वागत है, लेकिन रिपोर्टिंग के दौरान यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि परिचालन सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था या ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की रिकॉर्डिंग से पहले संबंधित अधिकारियों से पूर्व अनुमति लेने की सलाह भी दी है।

बारामुला पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक सामग्री के गैर-जिम्मेदाराना प्रकाशन अथवा प्रसारण की स्थिति में संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस के अनुसार यह एडवाइजरी सुरक्षा बलों, अधिकारियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जम्मू-श्रीनगर के लिए तीसरी वंदे भारत, नवरात्र में शुरू होने की संभावना, जानें रूट, समय और संभावित किराया

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 21 अगस्त:  जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द एक…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :