दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 17 जून : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के कनिसपोरा इलाके में आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। यह कार्रवाई तिहाड़ जेल में बंद शाहीन अहमद लोन के आवास पर की गई, जो एनआईए की जांच में लंबे समय से नामजद है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शाहीन अहमद लोन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में काम करने का आरोप है। एनआईए का दावा है कि वह नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी को सुगम बनाने तथा उन्हें घाटी में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाने में शामिल था।

इस कार्रवाई से पहले जम्मू स्थित एनआईए अधिनियम के तहत नामित विशेष अदालत ने एजेंसी की याचिका स्वीकार करते हुए यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के प्रावधानों के तहत शाहीन लोन की कथित अचल संपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति दी थी।

2020 के मीर बाजार हथियार बरामदगी मामले से जुड़ा है केस

जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड के मुताबिक, यह मामला 11 जनवरी 2020 को कुलगाम के मीर बाजार स्थित अल-स्टॉप नाका पर एक हुंडई आई-20 कार को रोके जाने से जुड़ा है। तलाशी के दौरान वाहन से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जांच एनआईए को सौंप दी थी, जिसके बाद एजेंसी ने 17 जनवरी 2020 को औपचारिक रूप से जांच अपने हाथ में ली।

हालांकि, बुधवार को बारामुला में हुई तलाशी के दौरान किसी नई बरामदगी को लेकर एनआईए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :