दैनिक खबरनामा । किश्तवाड़, 19 जून : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) किश्तवाड़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के A+ श्रेणी के वांछित आतंकी मुदस्सिर हुसैन के पिता तारिक अहमद गेनू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तारिक अहमद वन विभाग में कर्मचारी बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, SOG की टीम ने दच्छन के तंदर क्षेत्र में छापेमारी कर तारिक अहमद गेनू और मोहम्मद इकबाल को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कंजलगोथ जंगल में स्थित एक ठिकाने पर तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान वहां से 16 जिंदा AK-47 कारतूस, दो UBGL ग्रेनेड और एक सिलिंडरनुमा UBGL बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियां बरामद हथियारों और गोला-बारूद के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।
लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था तारिक
अधिकारियों ने बताया कि तारिक अहमद गेनू हिजबुल मुजाहिदीन के A+ श्रेणी के वांछित आतंकी मुदस्सिर हुसैन का पिता है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था। विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद करने में सफलता मिली।
आतंकियों को सहयोग देने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों पर स्थानीय आतंकियों को रसद, सहयोग और अन्य प्रकार की मदद पहुंचाने का आरोप है। इसी मामले में इससे पहले छातरू क्षेत्र के दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) किश्तवाड़, Naresh Singh ने बताया कि विस्तृत जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की