दैनिक खबरनामा । शिमला 19 जून : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापस घर लौटने हेतु निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करेगा।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह सुविधा एचआरटीसी की साधारण बसों में उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अपने NEET-2026 प्रवेश पत्र को पहचान, निवास स्थान और परीक्षा केंद्र के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

निगम के अनुसार, यह रियायत अभ्यर्थियों को उनके निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक एक बार जाने और एक बार वापस लौटने की यात्रा के लिए दी जाएगी। यह सुविधा 20 जून से 22 जून तक मान्य रहेगी।

एचआरटीसी प्रबंधन ने रियायत के दुरुपयोग को रोकने के लिए बस परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे निःशुल्क यात्रा करने वाले विद्यार्थियों का आवश्यक विवरण उनके प्रवेश पत्र पर दर्ज करें। साथ ही, इस सुविधा का लाभ लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का समुचित रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने निगम की सभी इकाइयों के अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नीट अभ्यर्थियों की यात्रा को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :

हिमाचल के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: अगले महीने मिलेगा 250 करोड़ रुपये का एरियर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

दैनिक खबरनामा। शिमला, 7 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…
Share to :