दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 28 जून :  डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से पुराना कचरा हटाने पर नगर निगम ने पिछले पांच वर्षों में 101 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सोमवार को होने वाली नगर निगम की जनरल हाउस बैठक में रखी जाएगी।

अप्रैल में हुई बैठक के दौरान पार्षदों ने बायोरेमेडिएशन कार्य पर हुए खर्च का ब्यौरा मांगा था, जिसके जवाब में निगम ने यह आंकड़ा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया है।

नगर निगम के अनुसार, बायोरेमेडिएशन कार्य के लिए एम/एस एसएमबी लिमिटेड को 33.98 करोड़ रुपये, एम/एस आकांक्षा एंटरप्राइजेज को 64 करोड़ रुपये, एम/एस ब्रेथवेट बर्न एंड जेसप कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को 2.11 करोड़ रुपये और एम/एस हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को 1.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

30 अप्रैल को हुई नगर निगम सदन की बैठक में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ था। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने आरोप लगाया था कि डंपिंग ग्राउंड से कचरा हटाने के नाम पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी बड़ी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है। पूर्व मेयर कुलदीप कुमार समेत आप पार्षदों ने पूरे मामले की जांच कराने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की थी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :