दैनिक खबरनामा

12 जुलाई अमृतसर : महिला बंदियों के पुनर्वास और उन्हें रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के रीजनल फैशन टेक्स एंड टेक फोरम तथा पंजाब स्टेट चैप्टर ने स्टूडियो बाय हिमानी अरोड़ा के सहयोग से केंद्रीय जेल, अमृतसर स्थित पीएचडीसीसीआई कौशल विकास केंद्र में ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रहे, जिन्होंने कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान करण गिल्होत्रा, चेयर, पंजाब स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई ने स्वागत संबोधन में कहा कि यह केंद्र महिला बंदियों को नए जीवन की दिशा देने और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करने की पहल है। उन्होंने बताया कि पीएचडीसीसीआई का प्रयास महिलाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

रीजनल फैशन टेक्स एंड टेक फोरम, पीएचडीसीसीआई की चेयर एवं ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ की प्रमुख संचालक हिमानी अरोड़ा ने बताया कि स्टूडियो बाय हिमानी अरोड़ा के माध्यम से महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई, टेक्सटाइल क्राफ्ट और आधुनिक फैशन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि महिलाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमिता की भावना विकसित कर उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ सामाजिक उद्यमिता का प्रभावी मॉडल बनकर सामने आएगा और उद्योग तथा समाज के सहयोग से अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

अपने संबोधन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीएचडीसीसीआई और रीजनल फैशन टेक्स एंड टेक फोरम की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और श्रम के सम्मान के माध्यम से ही प्रभावी पुनर्वास संभव है। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन को गति देने के लिए उद्योग और सरकार के बीच मजबूत साझेदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

राज्यपाल ने उद्घाटन के साथ कौशल विकास केंद्र को सिलाई मशीनें भी भेंट कीं। उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उन्हें प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह (आईएएस), केंद्रीय जेल अमृतसर के अधीक्षक राजीव कुमार अरोड़ा, पीएचडीसीसीआई अमृतसर ज़ोन के संयोजक सीए जयदीप सिंह, सह-संयोजक निपुण अग्रवाल तथा सहायक सचिव सुमित कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समारोह के अंत में एसएस मान (आईपीएस), उप महानिरीक्षक, जेल, अमृतसर रेंज ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पीएचडीसीसीआई और उसके सहयोगी संस्थानों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ महिला बंदियों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में करीब 200 महिला बंदियों ने भाग लिया और इसे नए कौशल सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में एक उपयोगी पहल बताया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :