पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध अंब साहिब गुरुद्वारा से जुड़ी करीब 1 बीघा से अधिक जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह द्वारा कथित तौर पर फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने का प्रयास किया गया।
धामी ने कहा कि SGPC की किसी भी संपत्ति को बेचने या रजिस्ट्री करने के लिए तय नियम और प्रक्रिया है। इसके तहत पहले रेजोल्यूशन पास किया जाता है और फिर मामला दो बार एग्जीक्यूटिव कमेटी से होकर गुजरता है। इन नियमों के बिना SGPC की कोई भी जमीन बेची या ट्रांसफर नहीं की जा सकती।उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें अपने एक वर्कर के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद जांच कराई गई और मौके पर फ्लाइंग टीम भेजी गई। जांच के दौरान मैनेजर राजिंदर सिंह को तलाश कर पूछताछ की गई, जहां उसने अपनी गलती स्वीकार की।
धामी के अनुसार मैनेजर ने लिखित रूप में माना कि उसके द्वारा फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराई जा रही थी और इस संबंध में एक पत्र भी लगाया गया था, जिसमें SGPC के आदेश का हवाला दिया गया था।SGPC प्रधान ने स्पष्ट किया कि इस मामले में संबंधित विभागों को सूचित कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि SGPC का कोई अधिकारी या कर्मचारी इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीएम भगवंत मान ने ब्रिटेन से मांगे भगत सिंह केस के दुर्लभ रिकॉर्ड

पंजाब 14 जनवरी (जगदीश कुमार) पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम के महान…
Share to :

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, ब्यास थाना क्षेत्र की रइया चौकी के पीछे आईईडी बरामद

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के…
Share to :

तेज़ और जवाबदेह नगर सेवाओं के लिए नगर निगम एस.ए.एस. नगर ने “एरिया निगरान” अभियान किया शुरू

पंजाब 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के शहर में नागरिक सेवाओं…
Share to :

स्कूलों में किचन गार्डन से बच्चों को मिल सकता है प्राकृतिक पोषण: विजय दत्त

पंजाब 11 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय…
Share to :