पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार दोपहर एक स्थानीय पेपर मिल के पावर प्लांट में हुए हादसे में 55 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारिकपुर निवासी गणेशी पासवान (55) पुत्र सावंत पासवान के रूप में हुई है। वह ठेकेदार प्रथा के तहत पिछले कई महीनों से प्लांट में कार्यरत था।जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गणेशी गोदाम में पराली की गांठों के बीच सफाई कर रहा था। इसी दौरान करीब 20 फीट ऊंचाई पर रखा पराली का लगभग 40 किलोग्राम वजनी बंडल अचानक नीचे गिर गया। बंडल के नीचे दबने से गणेशी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के तुरंत बाद उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गणेशी अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ गया है।मामले की सूचना मिलते ही मुबारिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :