दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 जुलाई: सेक्टर-7 के कोमो हाउस क्लब में पार्टी के बाद हुए झगड़े और गोली मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्र ध्रुव त्रेहन से मारपीट, हथियार लहराने और खुद को जज का बेटा बताकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपितों के नाम अनिकेत गुप्ता, निवासी चंडीगढ़, बलदीप सिंह उर्फ बाली, निवासी गांव कोटला, जिला फतेहगढ़ साहिब, जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी, निवासी गांव कलारां, जिला रूपनगर और तनमिंदर सिंह, निवासी गांव रामगढ़ धूंदर, जिला बठिंडा हैं।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की रात करीब 2 बजे ध्रुव त्रेहन अपने दोस्त स्वपन थिंद के साथ कोमो हाउस क्लब में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि थोड़ी देर बाद अनिकेत अपने साथियों के साथ वापस आया और ध्रुव पर मुक्के, लात और धातु के कड़े से हमला कर दिया।

एफआईआर में ध्रुव ने बताया कि आरोपितों ने टेबल उठाकर उनकी तरफ फेंकी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अनिकेत ने खुद को एक जज का बेटा बताते हुए ध्रुव और उसके परिवार को गोली मारने की बात कही।

शिकायत में आगे कहा गया है कि इसके बाद सभी आरोपी क्लब के बाहर खड़ी बीएमडब्ल्यू एक्स-7 कार से हथियार निकालकर लाए और उसे दिखाकर लोगों को डराया। इस दौरान उन्होंने कार से कई वाहनों को टक्कर मारी और भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की।

इस हमले में ध्रुव के सिर, हाथ और बाएं कान पर चोटें आई थीं। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।

मामले की जांच कर रही ऑपरेशन सेल की टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर करनाल में दबिश देकर चारों आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :