दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 15 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को एक दिन के दौरे पर चंडीगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वह ट्राईसिटी को स्वास्थ्य, सड़क और रेल से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जालंधर कैंट में बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली को भी संबोधित करेंगे।

PGIMER को मिलेंगे 1200 करोड़ के तीन नए ब्लॉक

पीजीआईएमईआर में अभी 47 विभागों में 2233 बेड की सुविधा है। यह उत्तर भारत का बड़ा रेफरल सेंटर माना जाता है, जहां हर साल करीब 27-28 लाख मरीज ओपीडी में आते हैं, 1 लाख मरीज भर्ती होते हैं और 95 हजार से ज्यादा सर्जरी की जाती हैं।

पीएम यहां 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार तीन स्वास्थ्य ढांचों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे:

1. 300 बेड का एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर — 505 करोड़ की लागत से बना है। इससे जोखिम भरी गर्भावस्था, एनआईसीयू और बच्चों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी।

2. 300 बेड का एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर — 440 करोड़ में तैयार हुआ है। इसके शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ के मरीजों को न्यूरो और ब्रेन सर्जरी की आधुनिक सुविधा मिलेगी।

3. 150 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक — आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 244 करोड़ से बनेगा। इसका शिलान्यास होगा। इससे आपात और गंभीर मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।

ट्राईसिटी की सड़कें होंगी तेज, 5278 करोड़ की 3 हाईवे परियोजनाएं

प्रधानमंत्री ट्राईसिटी के कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाली 5278 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनके बनने से चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला के साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच आवागमन आसान और सुरक्षित होगा।

 

1. आईटी सिटी-कुराली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, NH-205B — 31.23 किमी लंबा, लागत 1936 करोड़। इसका उद्घाटन होगा।

2. जीरकपुर बाईपास — 19.20 किमी, लागत 1878 करोड़। नींव रखी जाएगी।

3. जीरकपुर-परवाणू ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, NH-205B — 10.30 किमी, लागत 1464 करोड़। इसका भी शिलान्यास होगा।

रेलवे को मिली नई पहचान, चलेंगी संत रविदास एक्सप्रेस

रेल क्षेत्र में पीएम जालंधर कैंट स्टेशन के पुनर्विकसित रूप का लोकार्पण करेंगे। स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर प्लेटफॉर्म और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वह वर्चुअल माध्यम से पंजाब के तीन और स्टेशनों — एसएएस नगर मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब — के नए रूप का भी उद्घाटन करेंगे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत *संत रविदास एक्सप्रेस* को भी रवाना करेंगे। यह ट्रेन छेहरटा यानी अमृतसर से वाराणसी तक चलेगी। रास्ते में अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी स्टेशन पड़ेंगे। इस सेवा से पंजाब और वाराणसी के बीच धार्मिक-सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होगा और रात में यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी।

शाम को जालंधर में जनसभा

स्टेशन कार्यक्रम के बाद शाम को पीएम जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में लगभग 5000 बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सभा को संबोधित करेंगे।

शिक्षा और आवास से जुड़ी अन्य सौगातें

इनके अलावा पीएम कुछ और प्रोजेक्ट भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे:

– पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 39.50 करोड़ से बना कुरुक्षेत्र बॉयज हॉस्टल और मेस

– सरकारी कॉलेज सेक्टर-46 में 16.60 करोड़ का नया हॉस्टल ब्लॉक

– धनास में 65 करोड़ की लागत से बने 240 पुलिस आवास

– साथ ही PEC में 26 करोड़ से बनने वाले रिसर्च स्कॉलर्स हॉस्टल की आधारशिला भी रखेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :