दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 16 जुलाई:  नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 20 जुलाई को प्रस्तावित दिल्ली मार्च को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि आंदोलन की तारीख और उसका मकसद तय है, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हां, हालात के हिसाब से प्रदर्शन की जगह या उसका प्रारूप बदला जा सकता है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी का दिल्ली पहुंचकर अपनी बात रखने का फैसला पक्का है।

“हमारा इरादा छुपकर कोई काम करने का नहीं है। हम डंके की चोट पर दिल्ली जाएंगे और वहां लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे,” उमर अब्दुल्ला ने कहा।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, विरोध के तरीकों में लचीलापन संभव है, लेकिन दिल्ली जाने की प्रतिबद्धता अडिग है।

जब उनसे पूछा गया कि मार्च से ठीक पहले अन्य दलों के कार्यक्रमों की घोषणा को क्या वह आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश मानते हैं, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि वह इस तरह की अटकलों में नहीं पड़ना चाहते। न तो इसे साजिश करार देंगे और न ही ध्यान भटकाने की चाल।

उमर अब्दुल्ला ने दोहराया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस इस मार्च को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।

“अगर हमें चुपचाप करना होता तो इसे घर के भीतर भी किया जा सकता था। मगर हमारा उद्देश्य सार्वजनिक और संवैधानिक दायरे में दिल्ली जाकर अपनी मांग रखना है। हम हर सूरत में दिल्ली जाएंगे, वहां अपनी बात रखेंगे और उसके बाद आंदोलन की अगली रूपरेखा तय करेंगे,” उन्होंने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लद्दाख की बंजर जमीन पर उगा ‘लाल सोना’, 30 दिन में ही खिल उठे केसर के फूल, किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 01 नवंबर: लद्दाख की बंजर पड़ी जमीन पर कृषि…

जून-जुलाई में बर्फ से होली, हरियाली से घिरी वादियां; कठुआ का सरथल बना पर्यटकों का नया स्वर्ग

दैनिक खबरनामा। कठुआ, 12 जून:  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित सरथल…

मीरवाइज का बड़ा बयान: राज्य का दर्जा अधूरा, 2019 से पहले के अधिकार भी बहाल हों

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 10 जुलाई: मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक…

जेपी नड्डा से मिले सत शर्मा, जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 30 जून : जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा…