दैनिक खबरनामा। जम्मू, 17 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात सुरक्षा बलों और कुछ लोगों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह मामला भद्रवाह के जाई क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, देर रात कुछ लोगों ने कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में भद्रवाह के भाला गांव निवासी आरिफ हुसैन की मौत हो गई। वहीं इस घटना में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप के 3 जवानों समेत कुल 4 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना को आतंकी वारदात बताने से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने भद्रवाह क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है।

इस सिलसिले में पुलिस ने एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति का इस मामले से क्या संबंध है, इसका अभी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

फ्रांस में चमका IIT जम्मू का नवाचार, इंडस्ट्री 4.0, डीपटेक-एआई और एयरोस्पेस तकनीकों से जीता वैश्विक मंच

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 20 जून : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जम्मू…

तवी रिवर फ्रंट बना अमरनाथ यात्रा का नया केंद्र, यहीं मिलेंगे टोकन और RFID कार्ड; रेलवे स्टेशन की भीड़ होगी कम

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 23 जून : श्री अमरनाथ जी की वार्षिक…

जुलाई तक पीएम पैकेज कर्मचारियों को सौंपे जाएं सभी ट्रांजिट फ्लैट, मुख्य सचिव अटल डुल्लू के सख्त निर्देश

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 9 जून:  जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने…

अमरनाथ यात्रा 2026: जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, 25 जून तक तैयार होगा अभेद्य सुरक्षा ग्रिड

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून :  3 जुलाई से शुरू होने…