दैनिक खबरनामा। राजौरी, 20 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान के बाद सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए फौरी राहत का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में जिन लोगों की जान गई है, उनके परिजनों को तुरंत 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि किसी भी तरह की आर्थिक मदद से किसी परिवार की हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करेगी।

सीएम ने स्पष्ट किया कि यह राशि दो हिस्सों में दी जाएगी। इसमें 4 लाख रुपये राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष यानी एसडीआरएफ से और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष यानी सीएमआरएफ से दिए जाएंगे। इस तरह हर मृतक के आश्रितों को कुल 6 लाख रुपये मिलेंगे।

रविवार शाम हुई बैठक में लिया गया फैसला

यह घोषणा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रविवार शाम को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद की गई। बैठक में राजौरी और पुंछ में आई अचानक बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की गई। इन घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई थी और सरकारी व निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को बिना देरी के राहत और पुनर्वास की सुविधा मुहैया कराई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में बिजली, पानी, सड़क जैसी जरूरी सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जाए और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से काम करने को भी कहा गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :