दैनिक खबरनामा। राजौरी, 20 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान के बाद सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए फौरी राहत का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में जिन लोगों की जान गई है, उनके परिजनों को तुरंत 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि किसी भी तरह की आर्थिक मदद से किसी परिवार की हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करेगी।

सीएम ने स्पष्ट किया कि यह राशि दो हिस्सों में दी जाएगी। इसमें 4 लाख रुपये राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष यानी एसडीआरएफ से और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष यानी सीएमआरएफ से दिए जाएंगे। इस तरह हर मृतक के आश्रितों को कुल 6 लाख रुपये मिलेंगे।

रविवार शाम हुई बैठक में लिया गया फैसला

यह घोषणा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रविवार शाम को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद की गई। बैठक में राजौरी और पुंछ में आई अचानक बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की गई। इन घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई थी और सरकारी व निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को बिना देरी के राहत और पुनर्वास की सुविधा मुहैया कराई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में बिजली, पानी, सड़क जैसी जरूरी सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जाए और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से काम करने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमरनाथ यात्रा हमारी कश्मीरियत का प्रतीक, श्रद्धालुओं का करें आत्मीय स्वागत : महबूबा मुफ्ती

दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 15 जून : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की…

पति उमर अब्दुल्ला से ज्यादा दौलत की मालकिन हैं निधि राजदान, जानिए जम्मू-कश्मीर के CM की कुल संपत्ति कितनी

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 02 नवंबर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ…

राजौरी के दोरीमल जंगल में मुठभेड़ तेज, सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेरा इलाका

दैनिक खबरनामा राजौरी। 28 मई :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दोरीमल…

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…