दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 28 जुलाई: पीजीआई की इमरजेंसी में तैनात सुरक्षा कर्मियों के रवैये पर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि इमरजेंसी वार्ड में अपनी मां से मिलने जा रहे एक युवक के साथ गार्ड ने बदतमीजी की।

पोस्ट के मुताबिक, ड्यूटी पर मौजूद एक सुरक्षा गार्ड ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया और उसे धमकाया भी। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने जब इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने उसका फोन छीन लिया और उसमें से वीडियो डिलीट करवा दिया।

वायरल पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इमरजेंसी में मरीजों और उनके साथ आए परिजनों के साथ सुरक्षा स्टाफ का व्यवहार आक्रामक और डराने वाला है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग PGI प्रशासन से सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गैस सिलेंडर बुकिंग में देरी पर हाईकोर्ट सख्त केंद्र सरकार को नोटिस, वकील ने फूलमाला डाल चेंबर में रखा खाली सिलेंडर

दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में गैस सिलेंडर की बुकिंग में…

‘टेटीरी’ विवाद पर हरियाणा पुलिस की सख्ती 1,588 आपत्तिजनक URLs हटाए, डीजीपी ने दी कड़ी चेतावनी

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस ने रैपर Badshah के…

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएसएफ पश्चिमी कमान का व्यापक वृक्षारोपण अभियान, 65 हजार से अधिक पौधे लगाए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीमा…

सी .आई. आई नॉर्दर्न रीजन की 38वीं रीजनल क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता चंडीगढ़ में संपन्न, महिंद्रा एंड महिंद्रा की टीम ‘शिखर’ विजेता

चंडीगढ़,2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा)चंडीगढ़,29–30 जनवरी 2026 को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री…