दैनिक खबरनामाव ब्यूरो। टोक्यो, 28 जुलाई: जापान के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, झटकों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह काफी शक्तिशाली झटका था जिसकी कंपन पूरे दक्षिणी जापान में महसूस की गई।

सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप आते ही जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने समुद्र तट से सटे इलाकों के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया। एजेंसी ने बताया कि समुद्र में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

इन प्रांतों में अलर्ट

स्थिति को देखते हुए जापान सरकार ने दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है।

अलर्ट वाले इलाकों में कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइटा और मियाजाकी शामिल हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और नागरिकों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धरती पर बढ़ सकता है गर्मी का कहर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो| जिनेवा, 2 जून: वैश्विक मौसम प्रणाली में बड़े बदलाव…
Share to :

ईरानी एलपीजी नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, बांग्लादेश को आपूर्ति के आरोप में लगाए व्यापक प्रतिबंध

दैनिक खबरनामा। वाशिंगटन, 6 जून 2026: अमेरिका ने ईरान के एक कथित…
Share to :

भारत-ओमान आर्थिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू, सीईपीए लागू होते ही निर्यातकों के लिए खुले बड़े अवसर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारत और ओमान के बीच…
Share to :

अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक, सऊदी अरब और रूस को पीछे छोड़ा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। ह्यूस्टन, 11 जून : कभी अरब देशों के तेल प्रतिबंध…
Share to :