दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 28 जुलाई: पीजीआई की इमरजेंसी में तैनात सुरक्षा कर्मियों के रवैये पर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि इमरजेंसी वार्ड में अपनी मां से मिलने जा रहे एक युवक के साथ गार्ड ने बदतमीजी की।

पोस्ट के मुताबिक, ड्यूटी पर मौजूद एक सुरक्षा गार्ड ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया और उसे धमकाया भी। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने जब इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने उसका फोन छीन लिया और उसमें से वीडियो डिलीट करवा दिया।

वायरल पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इमरजेंसी में मरीजों और उनके साथ आए परिजनों के साथ सुरक्षा स्टाफ का व्यवहार आक्रामक और डराने वाला है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग PGI प्रशासन से सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में फिर बम धमाके की धमकी, पासपोर्ट ऑफिस भी निशाने पर

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमाकों…

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा रिपेयर के बहाने घुसे आरोपी, CCTV में कैद वारदात; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026चंडीगढ़ के रायपुर कलां स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर…

मोहाली में 193 अवैध निर्माण चिन्हित, GMADA ने हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा…

चंडीगढ़ सेक्टर-9 हत्याकांड 3 दिन रेकी, जंगी ऐप से निर्देश, विदेशों तक फैला गैंग कनेक्शन

चंडीगढ़ 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी की…