दैनिक खबरनामाव ब्यूरो। टोक्यो, 28 जुलाई: जापान के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, झटकों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह काफी शक्तिशाली झटका था जिसकी कंपन पूरे दक्षिणी जापान में महसूस की गई।

सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप आते ही जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने समुद्र तट से सटे इलाकों के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया। एजेंसी ने बताया कि समुद्र में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

इन प्रांतों में अलर्ट

स्थिति को देखते हुए जापान सरकार ने दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है।

अलर्ट वाले इलाकों में कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइटा और मियाजाकी शामिल हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और नागरिकों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दोहरे बम धमाके, 7 लोगों की मौत; बचाव दल को भी बनाया निशाना

दैनिक खबरनामा ब्यूरो । इस्लामाबाद, 20 जून : पाकिस्तान के अशांत प्रांत…

परशुराम सेना जयपुर संभाग की समस्त कार्यकारिणी भंग, पुनर्गठन के आदेश

जयपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)परशुराम सेना राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव करते हुए…

सऊदी अरब में सोफा फैक्ट्री में भीषण आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

दैनिक खबरनामा | 10 अगस्त | रियाद: सऊदी अरब की राजधानी रियाद…

FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल हुआ जग्गू भगवानपुरिया गैंग का कथित सदस्य नीतीश कौशल

दैनिक खबरनामा वॉशिंगटन, 15 जुलाई: अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने…