.

दैनिक खबरनामा | 7 अगस्त | कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें रथ के कार्यालय से जुड़े दो BJP कार्यकर्ता सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर भी शामिल हैं। दोनों पर उत्तर प्रदेश से कथित तौर पर भाड़े के शूटर बुलाकर हत्या की साजिश को अंजाम देने की व्यवस्था करने का आरोप है।

दिसंबर 2025 से चल रही थी हत्या की तैयारी

CBI की जांच के मुताबिक, रथ की हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से ही तैयार की जा रही थी। हालांकि अलग-अलग कारणों से वारदात को अंजाम देने की योजना कई बार टलती रही। जांच के दौरान एजेंसी ने रथ के कार्यालय में काम करने वाले सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने उत्तर प्रदेश के शूटरों को हत्या की सुपारी दी थी।

राजनीतिक कनेक्शन की भी जांच

मामले में राजनीतिक साजिश के पहलू की भी जांच की जा रही है। CBI के अनुसार, एक अन्य राजनीतिक दल के पदाधिकारी की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। जांच में यह जानकारी सामने आई कि मुख्य आरोपी सागर सोनकर BJP में शामिल होने से पहले वर्ष 2020 तक एक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के विधायक के लिए काम करता था। इस तथ्य के सामने आने के बाद जांच एजेंसी राजनीतिक कनेक्शन को भी खंगाल रही है।

भवानीपुर चुनाव अभियान में थी रथ की अहम भूमिका

चंद्रनाथ रथ शुभेंदु अधिकारी के भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों में शामिल थे। उन्होंने चुनाव प्रचार की रणनीति और पूरी रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद, 6 मई को मध्यग्राम इलाके में रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

छह शूटर और तीन बिचौलिये गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल सरकार के विशेष अनुरोध के बाद CBI ने राज्य पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। एजेंसी अब तक उत्तर प्रदेश से जुड़े छह कथित शूटरों—मोनू सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह, मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और नवीन कुमार सिंह—को गिरफ्तार कर चुकी है।

इसके अलावा हत्या की कथित डील कराने वाले तीन बिचौलियों विनय राय, संजय राय और विकास मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है और जांच एजेंसी उसकी तलाश कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :