दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उसके प्रस्तावित प्रदर्शन को जंतर-मंतर पर आयोजित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए अपने समर्थकों से सीधे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
पार्टी के अनुसार, पहले प्रदर्शनकारियों को संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अनुमति मिलने के बाद अब वे सीधे जंतर-मंतर पर एकत्रित हो सकेंगे।
सोशल मीडिया पोस्ट में CJP ने लिखा, “दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और पहले की योजना के अनुसार संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं है।”
इस घोषणा के साथ पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी राजनीतिक टिप्पणी की। पोस्ट में लिखा गया, “Cockroaches aa rahe hain, Dharmendra Pradhan jaa rahe hain।”
हालांकि, प्रदर्शन के उद्देश्य और मांगों को लेकर पार्टी की ओर से विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।