‘गैंगस्टरां ते वार’ के 199वें दिन 281 लोगों पर एहतियाती कार्रवाई, 14 घोषित अपराधी भी दबोचे

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 7 अगस्त 2026. पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे पंजाब पुलिस के निर्णायक अभियान गैंगस्टरां ते वार’ ने शुक्रवार को 199वें दिन में प्रवेश किया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने राज्यभर में गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों से जुड़े चिन्हित एवं मैप किए गए ठिकानों पर 731 छापेमारियां कीं।

  1. अभियान के दौरान पुलिस ने 429 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 57,767 हो गई है।

पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 281 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की, जबकि 14 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

20 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था अभियान

पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी 2026 को शुरू किया गया था। अभियान के तहत पंजाब के सभी जिलों की पुलिस, पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ मिलकर गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही है।

गुप्त रूप से दें गैंगस्टरों की जानकारी

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों से संबंधित जानकारी साझा करने की अपील की है। लोग अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से दे सकते हैं।

नशा तस्करों पर भी लगातार कार्रवाई

इसी बीच पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 524वें दिन भी बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आज 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 23.5 किलोग्राम हेरोइन, 970 ग्राम आइस, 11 किलोग्राम चूरा-पोस्त, 370 नशीली गोलियां और 8,950 रुपये की नशे की रकम बरामद की गई।

इसके साथ ही 524 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,496 तक पहुंच गई है।

8 लोगों को नशामुक्ति के लिए किया प्रेरित

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ नशामुक्ति और पुनर्वास पर भी जोर दिया। आज पुलिस ने 8 लोगों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि पंजाब को अपराध और नशे से मुक्त बनाने की दिशा में अभियान को और मजबूती दी जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :