दैनिक खबरनामा। मुंबई, 9 अगस्त : अभिनेता कुशाल टंडन ने हाल ही में अपने शो ‘एलायंस’ की सफलता के जश्न की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इस स्टार-स्टडेड पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, उनके भाई सोहेल खान, कुणाल खेमू, नीति टेलर समेत कई जाने-माने सितारे शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह सलमान खान और सोहेल खान के साथ नजर आए। तस्वीरों में तीनों सितारे काफी खुश और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए। कुशाल ने इस खास शाम को यादगार बताते हुए कैप्शन में लिखा, “याद रखने लायक रात। सोहेल भाई और सलमान भाई।”

पार्टी की तस्वीरों में सोहेल खान का कुशाल टंडन को किस करना भी चर्चा का विषय बना। इसके अलावा कुणाल खेमू और नीति टेलर सहित कई अन्य कलाकार भी इस जश्न में शामिल हुए और शो की सफलता को सेलिब्रेट किया।

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

कुशाल की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने भी इस पार्टी पर जमकर प्रतिक्रिया दी। किसी ने इसे “आइकॉनिक नाइट” बताया तो किसी ने सितारों की इस टोली को शानदार बताया। कई यूजर्स ने कुशाल को शो की सफलता के लिए बधाई दी और कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी शेयर किए।

मिनी माथुर ने जीता ‘एलायंस’ का खिताब

‘एलायंस’ के सफर की बात करें तो मिनी माथुर ने रियलिटी शो का खिताब अपने नाम किया, जबकि एली गोनी फर्स्ट रनर-अप रहे। जीत के बाद मिनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘एलायंस’ जीतना उनके लिए बेहद अविश्वसनीय अनुभव है। उनके मुताबिक इस सफर ने उन्हें भावनात्मक, मानसिक और रणनीतिक रूप से कई तरह की चुनौतियों का सामना करना सिखाया।

मिनी ने कहा कि शो के दौरान उन्हें कई बार संदेह, खुशी, दोस्ती और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उनके लिए ट्रॉफी जीतना खास जरूर है, लेकिन इस पूरे सफर की यादें, रिश्ते और इससे मिली सीख उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने अपने सफर का हिस्सा रहे सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि हर ‘एलायंस’ सदस्य ने उनकी यात्रा को किसी न किसी रूप में प्रभावित किया। उन्होंने उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने पूरे सफर के दौरान उन पर विश्वास किया और उनका समर्थन किया।

कई चर्चित सितारों ने लिया हिस्सा

ओटीटी आधारित इस रियलिटी शो में शुरुआत से ही कई चर्चित नाम शामिल रहे। शो की प्रतियोगी सूची में रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग, अरमान खेरा, डॉली जावेद, डेलबार आर्या, सब्बी सूरी, रिवा किशन, कुशाल टंडन, डेजी शाह, रूही दोसानी, निखिल चिनापा, नीति टेलर, मिनी माथुर, अरसलान गोनी और जैद दरबार जैसे नाम शामिल थे।

जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, शो में सोहेल खान, अगु स्टेनली चिएडोजी, वृद्धि पाटवा, सीमा सजदेह, एली गोनी, कशिश कपूर और बाली जैसे नए प्रतिभागियों की भी एंट्री हुई। शो की सफलता के बाद आयोजित पार्टी में सितारों की मौजूदगी ने इस जश्न को और भी खास बना दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

सुरों के जादूगर पंचम दा को संगीतमय सलाम, चंडीगढ़ में सजेगी यादगार संगीत संध्या

नंद एंटरटेनमेंट्स, ज़ीरकपुर के संस्थापक एवं आयोजक नंदकिशोर, जो 28 जून को…
Share to :

मातृभूमि’ में दिखेगा सैनिक का अनदेखा दर्द! सलमान खान ला रहे हैं जंग नहीं, जज्बातों की कहानी

दैनिक खबरनामा एंटरटेनमेंट डेस्क | मुंबई, 2 जून : बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan…
Share to :

‘कॉकटेल 2’ में फिर छलकेगा प्यार, दोस्ती और धोखे का जाम! शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी मचाएगी रोमांस का तूफान

दैनिक खबरनामा| ब्यूरो. मुंबई। 03 जून  2026. बॉलीवुड के रोमांटिक ड्रामा प्रेमियों…
Share to :