नंद एंटरटेनमेंट्स, ज़ीरकपुर के संस्थापक एवं आयोजक नंदकिशोर, जो 28 जून को पंजाब कला भवन, चंडीगढ़ में महान संगीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) को समर्पित संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “पंचम” का आयोजन कर रहे हैं।

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 27 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान जादूगर और सदाबहार संगीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) की अमर धुनों को समर्पित एक भव्य संगीतमय शाम 28 जून (रविवार) को पंजाब कला भवन, सेक्टर-16, चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। इस विशेष आयोजन का नाम “पंचम – ए ट्रिब्यूट टू द लीजेंड” रखा गया है, जिसका आयोजन नंद एंटरटेनमेंट्स, ज़ीरकपुर के आयोजक नंदकिशोर द्वारा किया जा रहा है।

 

शाम 3:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में ट्राईसिटी के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभाशाली गायक, पंचम दा के सदाबहार गीतों को लाइव ऑर्केस्ट्रा की मधुर धुनों के साथ प्रस्तुत करेंगे। प्रसिद्ध शैरी बैंड की लाइव म्यूज़िकल प्रस्तुति इस शाम को और भी यादगार बनाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं संगीत प्रेमी एस.एस. प्रसाद उपस्थित रहेंगे। उनके साथ रंजू प्रसाद, अरुण ग्रोवर, प्रेम सागर गुप्ता, जगदीश ढांडा, किशोर शर्मा, डॉ. सुधांशु शेखर, रोशन लाल (सेवानिवृत्त एसपी), सुरेखा, सुनील अरोड़ा, राजेश मानिक, अनीता मानिक तथा डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एन.के. शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इस संगीतमय शाम का संचालन संजीव कौड़ा करेंगे, जबकि साउंड इंजीनियर वेद बागड़ी, वीडियोग्राफी दयाल जी तथा लाइव बैंड के म्यूज़िक अरेंजर शैरी रहेंगे।

आयोजक नंदकिशोर ने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम “डिफरेंटली डिफरेंट” रखी गई है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐसा अनुभव होगा जो अन्य आयोजनों से बिल्कुल अलग होगा। उन्होंने कहा कि यद्यपि वे पहले भी कई सफल कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं, लेकिन लाइव बैंड के साथ यह उनका पहला विशेष आयोजन है।

संगीत प्रेमियों के लिए यह शाम पंचम दा की अमर धुनों को एक बार फिर जीवंत करने का सुनहरा अवसर होगी। आयोजकों ने ट्राईसिटी और आसपास के सभी संगीत प्रेमियों को इस यादगार संगीतमय श्रद्धांजलि में सपरिवार शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :