दैनिक खबरनामा। पूर्वी दिल्ली, 24 अक्टूबर: कृष्णा नगर स्थित राजकीय सर्वोदय स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने स्कूल के सुरक्षा गार्ड के कमरे के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि वह ज्वलनशील पदार्थ बैग में रखकर स्कूल आई थी। यह कदम पारिवारिक विवाद या स्कूल से जुड़े किसी विवाद के चलते उठाया गया है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। छात्रा का जन्मदिन 25 अक्टूबर को था।

गार्ड रूम के पीछे जली हुई मिली

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि स्कूल में गार्ड के कमरे के पीछे 18 साल की छात्रा जली हुई अवस्था में मिली। उसे तुरंत डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके और छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामग्री मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इस घटना ने स्कूल में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बैग से मिले तीन सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक छात्रा के बैग से तीन सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। वह घोंडली गांव की रहने वाली थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

पुलिस के अनुसार नोट में एक लड़के का भी जिक्र है, इसलिए प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच की जा रही है। बताया गया कि छात्रा छठे पीरियड के बाद क्लास पास लेकर पानी पीने जाने की बात कहकर बाहर गई थी।

2-3 मिनट बाद ही चीखने की आवाज आई और वह पानी के टैंक के पास पूरी तरह जली हुई मिली। पुलिस के अनुसार आशंका है कि किसी केमिकल डालकर आत्महत्या की गई है। छात्रा दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता गांव में रहते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :