दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 27 नवंबर: खुड्डा जस्सू गांव में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के स्टोर में 42 वर्षीय महिला मोनिका का शव पंखे से लटका हुआ मिला। घटना का पता उस समय चला, जब उसका भाई स्टोर में हथौड़ा लेने पहुंचा। बहन का शव देखते ही उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मोनिका अविवाहित थी और अपने भाई के साथ रहती थी। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक परेशानी से गुजर रही थी और उसका पीजीआई में उपचार चल रहा था।

परिवार के अनुसार, बुधवार को मोनिका के भाई को घर में उसका लिखा हुआ एक पत्र मिला था। इसमें उसने पठानकोट जाने और एक-दो दिन में वापस लौटने की बात लिखी थी। साथ ही भाई को उसे खोजने का प्रयास नहीं करने के लिए कहा था। पत्र मिलने के बाद से ही मोनिका घर से गायब थी। भाई ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे भाई किसी काम से हथौड़ा लेने स्टोर में गया। वहां मोनिका को पंखे से लटका देखकर वह घबरा गया। उसने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना सारंगपुर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बुधवार को भाई को मिला पत्र भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में फिलहाल किसी संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा नगर निगम चुनाव झज्जर में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, अंबाला में धीमी मतदान प्रक्रिया से नाराजगी

दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 चंडीगढ़ हरियाणा के विभिन्न नगर निगम क्षेत्रों…

Punjab Legislative Assembly का बजट सत्र आज समाप्त, 12 रिपोर्ट्स और दो अहम बिल होंगे पेश

चंडीगढ़ 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में Punjab Legislative Assembly…

5 हजार के संदिग्ध ट्रांजैक्शन पर पूरा बैंक खाता फ्रीज करना गलत हाईकोर्ट ने HDFC बैंक को लगाई फटकार

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बैंक…

Chandigarh Housing Board के 42 हजार परिवारों को राहत नीड बेस्ड चेंज पॉलिसी फिर लागू

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ होली से पहले चंडीगढ़ में…