नशा तस्करी पर शिकंजा कसना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहेगी प्राथमिकता
दैनिक खबरनामा डेराबस्सी 27 नवंबर : पंजाब पुलिस में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत विरेंद्र सिंह खोसा, पीपीएस ने सब-डिवीजन डेराबस्सी, जिला एसएएस नगर के डीएसपी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीनों से इस सब-डिवीजन में किसी नियमित डीएसपी की तैनाती नहीं थी।
कार्यभार संभालने के बाद डीएसपी विरेंद्र सिंह खोसा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने तथा आम लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल, आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत बनाया जाएगा, ताकि डेराबस्सी क्षेत्र में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें