कौशाम्बी 6 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कड़ा विकास खंड के ग्राम केसारी में औचक निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के समय प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ध्यान दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आवास योजना में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि आवास प्लस सर्वे के अंतर्गत ग्राम केसारी में 103 पात्र परिवारों को सूची में शामिल किया गया है और सभी के लिए भूमि चिन्हांकन कर शीघ्र आवास निर्माण सुनिश्चित किया जाए।डॉ. अमित पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के पास भूमि की समस्या है, उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकाला जाए, ताकि आवास निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ मिलना चाहिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय रूप से कार्य कराने, पात्र परिवारों को राशन कार्ड, पेंशन, उज्ज्वला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी माना जाएगा, जब वह जरूरतमंदों तक पहुंचे।
गांव में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने और गांव को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम पंचायत सचिव के कार्यों पर असंतोष जताया और ढिलाई बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में शिथिलता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ फाइलों में योजनाएं दिखाना नहीं, बल्कि उनका प्रभाव गांव और गरीब की जिंदगी में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में ऐसे निरीक्षण लगातार किए जाएंगे और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :