नई दिल्ली 8जनवरी (दैनिक खबरनामा)बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर दिए गए बयान के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, त्यागी के बयान से जेडीयू नेतृत्व खासा नाराज़ है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई, यहां तक कि पार्टी से निष्कासन पर भी विचार किया जा रहा है।दरअसल, मामला आईपीएल से जुड़ा है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देशों के बाद आईपीएल से रिलीज कर दिया गया था। उन्हें अभिनेता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों और हत्याओं को लेकर भारत में तीखा विरोध देखने को मिला, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।इस पूरे घटनाक्रम के बीच जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग रुख अपनाया। उन्होंने कहा था कि खेल और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए और मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने की अनुमति मिलनी चाहिए। हालांकि, त्यागी ने यह भी स्वीकार किया था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों से भारतीय समाज में गहरा आक्रोश है।
पार्टी लाइन से अलग बयान बना विवाद की जड़जेडीयू सूत्रों का कहना है कि के.सी. त्यागी का यह बयान पार्टी की सोच और रुख से मेल नहीं खाता। नेतृत्व को यह भी आपत्ति है कि उन्होंने संवेदनशील मुद्दे पर बिना पार्टी से विचार-विमर्श किए सार्वजनिक टिप्पणी की।बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व इस बात से नाराज़ है कि त्यागी ने अंतरराष्ट्रीय और धार्मिक रूप से संवेदनशील मुद्दे पर व्यक्तिगत राय को पार्टी की राय से ऊपर रखा। इसी वजह से आने वाले दिनों में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।बढ़ सकता है राजनीतिक संकटयह पहली बार नहीं है जब के.सी. त्यागी के बयान से जेडीयू को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा हो। पार्टी सूत्रों का मानना है कि यदि इस बार सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो इससे गलत संदेश जा सकता है। ऐसे में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :