अहमदाबाद 8जनवरी (दैनिक खबरनामा)गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत एक बार फिर अपने सादगी भरे और आमजन से जुड़े अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को उन्होंने गांधीनगर से माणसा तहसील के सोलैया गांव तक का सफर राज्य परिवहन की सरकारी बस में आम यात्री की तरह किया।बस में चढ़ते ही आचार्य देवव्रत ने किसी विशेष सुविधा या पहचान का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने सामान्य यात्रियों की तरह सीट पर बैठकर महिला कंडक्टर से टिकट मांगा, जिसके बाद बस में मौजूद यात्री हैरान रह गए। कंडक्टर ने भी पूरी प्रक्रिया के तहत उनका टिकट काटा।
पहले भी दिखा है सादगी का उदाहरणयह पहला मौका नहीं है जब आचार्य देवव्रत का ऐसा रूप सामने आया हो। इससे पहले, जब सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, तब भी वे ट्रेन से मुंबई गए थे और वहीं जाकर कार्यभार ग्रहण किया था।लोकभवन’ की सोच को कर रहे साकार गुजरात में आचार्य देवव्रत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘लोकभवन’ की अवधारणा को जमीन पर उतारने वाला राज्यपाल माना जा रहा है। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधियों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को आम जनता के बीच रहकर ही प्रशासन को समझना चाहिए।सोशल मीडिया पर हो रही सराहनाराज्यपाल के इस सादे व्यवहार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उनकी तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि “यही है सच्चा जनसेवक”, तो कोई उन्हें “कॉमन मैन गवर्नर” बता रहा है।आचार्य देवव्रत का यह कदम न सिर्फ मिसाल बन गया है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बड़े पद पर होने के बावजूद जमीन से जुड़ाव कैसे बनाए रखा जा सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :