उत्तर प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)कन्नौज जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दोनों कैदियों को पकड़ने वाले को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।बताया गया है कि मंगलवार को जिला जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार हो गए थे। फरार कैदियों की पहचान तालग्राम निवासी अंकित और ठठिया निवासी डंपी उर्फ शिवा के रूप में हुई है। दोनों कैदी कंबल की रस्सी बनाकर जेल की दीवार पार कर भाग निकले।घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कर दी है और फरार कैदियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लाल किला धमाके से जैश-ए-मोहम्मद का जुड़ाव बताया

नई दिल्ली 13 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा…
Share to :

उत्कृष्ट सेवा के लिए डीएसटी प्रभारी एएसआई प्रेमसिंह चौधरी को ‘सर्वोत्तम सेवा चिन्ह’ से किया गया सम्मानित

राजस्थान 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) राजस्थान धौलपुर के डीएसटी टीम प्रभारी…
Share to :

RSS प्रमुख बनने के लिए जाति नहीं, सिर्फ हिंदू होना जरूरी मोहन भागवत

महारास्ट्र 8 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) महाराष्ट्र मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)…
Share to :

उत्तर भारत में सर्दी का कहर, दिल्ली में साल का पहला ‘कोल्ड डे’ दर्ज

दिल्ली 7 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) उत्तर भारत में मंगलवार को सर्दी…
Share to :