मध्य प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरना ) मध्य प्रदेश नीमच जिले के बगीचा नंबर 38 को लेकर माननीय हाईकोर्ट का बड़ा आदेश सामने आया है। उच्च न्यायालय ने अधिपत्यधारी भूमि स्वामी बीना आंजना के पक्ष में स्टे ऑर्डर जारी करते हुए संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह नीमच जिला प्रशासन और नगर पालिका का अमला बिना पूर्व सूचना और बिना नोटिस दिए बगीचा नंबर 38 स्थित भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था। मौके पर प्रशासनिक कार्रवाई का अधिपत्यधारी भूमि स्वामी, उनके अधिवक्ता और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी भूमि स्वामी के समर्थन में मौके पर पहुंचे।भूमि स्वामी पक्ष द्वारा रजिस्ट्री सहित अन्य वैधानिक दस्तावेज प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों को दिखाए गए, जिसके बाद अधिकारियों को मौके से लौटना पड़ा। हालांकि, प्रशासन द्वारा उसी क्षेत्र से लगी अन्य जगहों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।इधर, शाम होते-होते पूरे मामले में हाईकोर्ट का आदेश सामने आया, जिसमें बगीचा नंबर 38 की भूमि को लेकर की जा रही कार्रवाई पर स्टे लगा दिया गया है। अब मामले में आगे की कार्रवाई वैधानिक प्रक्रिया के तहत ही की जाएगी

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी धर्म में ‘अंधविश्वास’ तय करने का अधिकार किसका?

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 Supreme Court of India ने सबरीमाला मंदिर…
Share to :

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की अवैध संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश कासगंज।सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनाथपुर…
Share to :

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों का हंगामा, दो महीने से वेतन न मिलने पर मुख्य गेट के बाहर धरना

31 दिसंबर (जगदीश कुमार)रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों…
Share to :

राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर आज बड़ी बैठक, पीएम मोदी करेंगे अहम समीक्षा

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 नई दिल्ली Narendra Modi आज राजधानी दिल्ली…
Share to :