चंडीगढ़ 10 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-22 में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के पैटर्न व पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कमल गुप्ता, वर्तमान प्रधान विक्रम चोपड़ा, महासचिव जितेंद्र सिंह दादरा, तरलोचन सिंह बिट्टू, गौरव कंसल सहित अनेक वरिष्ठ व सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता की।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को लोहड़ी और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े सदस्यों ने रियल एस्टेट सेक्टर से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की और नववर्ष के आगमन के बावजूद लंबित मुद्दों के समाधान न होने पर चिंता व्यक्त की।प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शेयर-वाइज रजिस्ट्री सहित अन्य लंबित मांगों को शीघ्र हल करने की अपील की, ताकि रियल एस्टेट सेक्टर को राहत मिले और कार्यप्रणाली सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीएम आवास पर आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, नई औद्योगिक नीति को मिल सकती है मंजूरी

चंडीगढ़ 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Bhagwant Mann ने आज…

चंडीगढ़ में PNG कनेक्शन अनिवार्य, 3 माह में न लेने पर LPG सप्लाई बंद हो सकती है

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है…

पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की नई तारीख घोषित,15 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़। पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मावां…

डिजिटल होगी ‘जनगणना 2027’ चंडीगढ़ में 1 मई से पहला चरण, दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में ‘जनगणना 2027’ को लेकर तैयारियां…