चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को पहली बार टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी का गौरव मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत-अफगानिस्तान शृंखला के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यह इस आधुनिक स्टेडियम में लाल गेंद का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा, जिससे न्यू चंडीगढ़ को वैश्विक क्रिकेट मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।टेस्ट मैच के बाद वनडे शृंखला का आयोजन होगा। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ में और तीसरा 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।इस ऐतिहासिक मुकाबले की खास बात यह भी है कि ‘लोकल ब्वॉय’ शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। पंजाब के लिए यह दोहरी खुशी का अवसर है, क्योंकि गिल का यह होम ग्राउंड माना जाता है और यहां खेलने का उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।करीब 35 हजार दर्शकों की क्षमता वाला मुल्लांपुर स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच, उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और 30 कॉरपोरेट बॉक्स बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक में 60 सीटें हैं। बारिश की स्थिति में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम के जरिए आधे घंटे में मैदान को खेलने योग्य बनाया जा सकता है।पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सिद्धांत शर्मा ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि मुल्लांपुर को पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी मिलना राज्य और ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गणतंत्र दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है प्रिया पासवान

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़।भारतीय जनता पार्टी,चंडीगढ़ की युवा मोर्चा प्रदेश…

सेक्टर-20 मस्जिद से सटी अवैध कपड़ा मार्केट पर निगम की कार्रवाई सही दिशा में कदम

चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित मस्जिद के…

चंडीगढ़ पुलिस हिरासत में महिला की मौत आज पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 चंडीगढ़ सेक्टर-19 थाना क्षेत्र में हिरासत में…

चंडीगढ़ में हथियारों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर के पाकिस्तान से जुड़े तार

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ में पुलिस ने अवैध हथियारों के…