रामसीन जिला जालौर 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राम सनी
पवित्रता और आस्था के केंद्र माने जाने वाले मंदिर में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। रामसीन थाना क्षेत्र के लुर गांव स्थित ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर में हुई करीब 15 से 20 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि मंदिर के मठाधीश का ही चेला शंकरगिरी उर्फ कानाराम निकला।चोरी के बाद आरोपी ने साधु का भेष त्याग दिया और पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग वेश धारण कर लगातार फरारी काटता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा डीएसपी शंकरलाल मंसूरिया के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर आरोपी का पीछा कर उसे धर दबोचा। आरोपी से चोरी की रकम और अन्य अहम सुरागों को लेकर पूछताछ जारी है।इस खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :