उत्तर प्रदेश 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)गाजियाबाद में एक सड़क किनारे खाने की दुकान से जुड़ा बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर रोटियों पर थूक लगाकर सेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुक को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना दिल्ली–मेरठ रोड पर स्थित वर्धमान पुरम पुलिस चौकी के पास एक ढाबे की बताई जा रही है, जो मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में आता है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुक आटे और रोटियों पर थूकते हुए उन्हें तंदूर में डाल रहा है।पुलिस के अनुसार, कुछ ग्राहकों ने इस घिनौनी हरकत को मौके पर देख लिया और इसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद अंसारी, निवासी मुरादनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुरुवार शाम हिरासत में ले लिया।
एसीपी काविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि संबंधित ढाबे का नाम ‘चिकन प्वाइंट’ है, जिसके मालिक वसीम हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय ढाबा मालिक मौके पर मौजूद था या नहीं।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और खाद्य सुरक्षा व जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री को सौंपा त्यागपत्र

दैनिक खबरनामा  25 जुलाई नई दिल्ली: नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में सामने आई…

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर राज्यसभा में घमासान

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 13 अगस्त: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त…

पंजाब की विरासत को सहेजने की ऐतिहासिक पहल बोडल गांव में बनेगा डॉ. एम.एस. रंधावा स्मारक संग्रहालय

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के प्रख्यात विचारक, प्रशासक और…

तेल महंगा, हवाई सफर भी महंगा 2 अप्रैल से फ्यूल सरचार्ज लागू, किराए में 25% तक बढ़ोतरी

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 ईरान-इस्राइल के बीच जारी तनाव और कच्चे…