पंचकूला, 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा)हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में जारी ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार राज्य के सभी विद्यालयों में 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश की अवधि के दौरान प्रदेश के सभी स्कूल बंद रहेंगे।निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से सभी विद्यालय पुनः अपने निर्धारित समय के अनुसार खोल दिए जाएंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं स्कूल मुखियाओं को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।शीतकालीन अवकाश के दौरान CBSE, ICSE बोर्ड सहित अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के तहत प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है।
यह आदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की ओर से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल को जगह नहीं, अब सबकी निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर

दैनिक खबरनामा। शिमला, 18 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

स्कूल में प्रताड़ना से तंग आकर 15 वर्षीय छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

दैनिक खबरनामा। सुजानपुर, 23 जून :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के…

करोड़ों की डीपीआर, लेकिन बजट नदारद हिमाचल में एससी विकास योजनाएं कागजों में ही सिमटीं

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम…

नेपाल में एसजेवीएन की 900 मेगावाट अरुण-3 परियोजना की प्रगति की समीक्षा, सचिव (विद्युत) ने दिए गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के निर्देश

दैनिक खबरनामा। शिमला, 17 जुलाई : भारत सरकार के सचिव (विद्युत) श्री…